फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ललिता के गांव में दाऊजी का 577वां जन्मोत्सव मनाया

विज्ञापन
ऊंचागांव में स्थित दाऊजी मंदिर में बलदाऊ के श्रीविग्रह का पंचामृत से अभिषेक करते मंदिर सेवायत। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। राधारानी की प्रधान सखी ललिता के गांव ऊंचागांव में दाऊजी मंदिर में मंगलवार को कान्हा के जन्मोत्सव से पूर्व शेषावतार दाऊजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन संध्या के दौरान गुर्जर समाज की महिलाओं ने नृत्य किया। इसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

राधारानी की प्रधान सखी ललिता जी के निज गांव ऊंचागांव में शेषावतार बलदाऊ जी के जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर सेवायत गोस्वामी उपेंद्र नारायण भट्ट, घनश्याम राज भट्ट, दिलीप महाराज, कृष्णानंद सूसठ महाराज, ललित महाराज ने मंदिर के गर्भगृह में वेद ऋचाओं के सस्वर पाठ व पंचामृत से श्रीविग्रह का अभिषेक कराया।
इसके बाद दाऊजी की प्रतिमा को मंदिर के बाहर चौक में विराजमान कर घंटे-घड़ियालों की धुन पर पंचामृत से अभिषेक किया गया। अभिषेक दर्शनों के दौरान समूचा मंदिर परिसर दाऊजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। जन्मोत्सव से पूर्व मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया।
विज्ञापन

गुर्जर समाज की महिलाओं के लोकनृत्य कर सभी को आनंदित किया। इस दौरान घनश्याम भट्ट, ललित भट्ट, दिनेश भट्ट, कृष्णानंद सुसठ भट्ट, दिलीप भट्ट, घनश्याम, रोहित भट्ट, सर्वेश भट्ट, अरुण भट्ट, मुकेश पंडित, ठाकुर प्रसाद, मितुल भट्ट, सतीश पाठक, पदम फौजी, गुलाब प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें