फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 30 से अधिक अस्पतालों को नोटिस, खामियां सुधारने का दिया मौका; सीलिंग और ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी

Thu, 09 Jul 2026 12:37 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर 30 से अधिक निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को नोटिस जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि समय पर कमियां दूर नहीं करने वाले अस्पतालों को सील करने के साथ ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। विभाग ने 30 से अधिक ऐसे अस्पतालों को चिन्हित किया है, जहां अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा और अन्य आवश्यक मानकों में गंभीर खामियां मिली हैं। सभी संस्थानों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि निर्देशों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों को सील करने के साथ ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  संत प्रेमानंद से गजब का प्रेम: कीलों की सेज पर दंडवती, बरेली से वृंदावन पहुंचा भक्त; 27 दिन में पूरा किया सफर


सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि अस्पताल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित अवधि के भीतर सभी कमियों को दूर कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यदि तय समय में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें अस्पताल को सील करने, पंजीकरण संबंधी कार्रवाई करने और ब्लैकलिस्ट करने जैसे कदम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: नन्हीं चैंपियन का बड़ा कमाल, आठ गोल्ड और एक सिल्वर जीतकर रचा इतिहास; आराधिका ने बढ़ाया उत्तर प्रदेश का मान


उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना संचालकों की जिम्मेदारी है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिले में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम का निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जांच की जाएगी और लापरवाही मिलने पर बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इससे अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और मरीजों को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ें -   साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश:  पुलिस ने छह ठग किए गिरफ्तार, फर्जी आधार और सिम बरामद; पूछताछ जारी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें