फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि और महंगाई के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस द्वारा बलदेव, राया, नौहझील व मांट आदि ब्लॉक में पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन किया गया। वहां पहुंचने वाले लोगों से पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि को वापस लिए जाने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में मूल्यवृद्धि करके आम जनता के ऊपर महंगाई थोपी जा रही है। पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। सरकार पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि वापस ले। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, प्रदेश में भ्रष्टाचार लूटपाट तथा बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनता विरोधी नीतियों का विरोध जारी रहेगा।
विनेश सनवाल वाल्मीकि प्रदेश सचिव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार मूल्यवृद्धि करके भाजपा सरकार तेल कंपनियों की तिजोरी भरकर आम जनता की महंगाई से कमर तोड़ने का काम कर रही है। आबिद हुसैन पूर्व अध्यक्ष ने भी विचार रखे। इस दौरान मुकेश धनगर, पं. लोकेश शर्मा प्रधान, डॉ. दीपक अग्रवाल आर्य, राजकुमार तिवारी, डॉ. वेदांत शर्मा, चौ. ज्ञान सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नौहझील, सतीश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मांट, राजू अब्बासी, अमित अग्रवाल, चौ. भगवत सिंह रावत, पूरन पंडित, संजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें