फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कार में इंटीरियर का कराया कार्य, पैसे मांगने पर सिपाही ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पहले कार में डेकोरेशन कराई, फिर जब कार हाउस के मालिक ने पैसे मांगे तो उसकी जमकर पिटाई कर डाली। शिकायत को थाने पहुंचा तो उसका मेडिकल कराना तो दूर, उसे भगा दिया गया। कारण मामला सिपाही का होने के चलते कोई भी कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसएसपी का रजिस्टर्ड डाक से अपनी पीड़ा बताई है।
विज्ञापन

महावन के रहने वाले आशु का औरंगाबाद के पास शान कार हाउस के नाम से दुकान है। कार में इंटीरियर डेकोरेट का कार्य यहां होता है। मामला बुधवार का है। कार हाउस के मालिक आशु का आरोप है कि यहां कोर्ट में मुस्तैद एक सिपाही कार लेकर आया। इंटीरियर आदि का कार्य कार में किया गया। करीब 20 हजार रुपये का कार्य होने के बाद सिपाही से पैसे मांगे। इस पर सिपाही ने पैसा नहीं दिया, बल्कि मारपीट तक कर डाली। यही नहीं, कुछ देर बाद फिर अपने साथियों को लेकर आए सिपाही ने मारापीटा।
आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव करके बचाया। इसकी शिकायत लेकर थाना सदर बाजार पहुंचा तो यहां से उसे भगा दिया गया। आरोप है कि थाने पर यह पता लग गया कि सिपाही का मामला है। बृहस्पतिवार को पीड़ित एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर से शिकायत करने के लिए पहुंचा, पर एसएसपी न मिलने पर पीड़ित ने रजिस्टर्ड डाक से अपनी शिकायत भेजी है। पीड़ित के चेहरे आदि पर चोटें हैं। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें