मथुरा। आगामी विधानसभा चुनाव की तिथियां भले ही घोषित न हुई हों, लेकिन भाजपा ने जनसभाएं शुरू कर दी हैं। अभी हाल में योगी की जनसभा हुई थी, अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरी संभावना है कि जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। जनसभा के बाद १९ दिसंबर को मथुरा से रथयात्रा लखनऊ से लिए रवाना हो जाएगी।
अयोध्या व काशी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान भाजपा के लिए प्राथमिकता है। यही कारण है कि प्रदेश में छह स्थानों से रथयात्रा शुरू होनी है, उसमें एक मथुरा भी शामिल है। अभी हाल में ही योगी की मांट में जनसभा हुई थी, अब जन विश्वास जीतने के लिए रथयात्रा १९ को मथुरा से लखनऊ के लिए रवाना होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस रथयात्रा को झंडी देकर रवाना करेंगे। उसी दिन रामलीला ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री की जनसभा भी होगी, जिसमें पूरी संभावना है कि प्रदेश के सीएम भी शिरकत करेंगे।
चुनावी रथयात्रा की शुरूआत के लिए दिल्ली से ही आधुनिक बस को रथ का रूप दिया जाएगा। योजना है कि रथ पर सवार होने के लिए हर दिन कोई न कोई बड़ा नेता शामिल होगा। प्रदेश के छह स्थानों से रवाना होने वाला आसपास की विधान सभाओं की सीमा के होकर गुजरेगा। ५०० से लेकर एक किलोमीटर के दायरे में रथ रुकेगा और स्थानीय भाजपाई व आम लोगों द्वारा स्वागत किया जाएगा। हर विधान सभा व जिले में वहां के जनप्रतिनिधियों व मंत्रियों को रथ पर सवार किया जाएगा। रथ के साथ वाहनों का काफिला जुड़ता चला जाएगा।
१९ दिसंबर को सुबह करीब ११ बजे जनसभा की तैयारियां की जा रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा प्रदेश के सीएम योगी की भी आने की पूरी संभावना है। तीन दिसंबर को रथ लखनऊ पहुंचना है, जहां पर पीएम की रैली संभावित है।
-प्रदीप गोस्वामी, महामंत्री भाजपा