फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura : डीजे बजाने को लेकर भिड़ गये बराती और घराती, जमकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 26 Nov 2024 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मारपीट में लड़की पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
video grab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत डीजे पर गाने बजाने को लेकर लड़का पक्ष व लड़की पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में लड़की पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन




थाना रिफाइनरी के गांव छायसे से चौमुहां निवासी राजकुमार की भतीजी की बरात आई थी। इसी दौरान लड़की पक्ष के घर पर लगे डीजे पर गाने बजाने को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में झगड़ा होने लगा और मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन


मारपीट में राजकुमार व उसके भाई के सिर में चोट आई। वहीं एक अन्य व्यक्ति के पैर में चोट है। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। झगड़े में मुकेश पुत्र वीरेंद्र निवासी सिहाना, योगेश पुत्र गजेंद्र डीजे वाला, विनोद पुत्र कुंदन सिंह निवासी कुबेर थोक, राल घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें