फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: रजिस्ट्री कार्यालय से ५ लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। करीब दो सप्ताह पूर्व रजिस्ट्ररी कार्यालय से चोरी हुए ५ लाख रुपये नकदी से भरे बैग के मामले में पुलिस ने आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। तीन लोगों ने मिलकर नकदी और कागजात से भरा बैग पार किया था, जिनका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

7 अप्रैल को लोरिया पट्टी सौंख मगोर्रा निवासी टीकम सिंह पुत्र निनुआ भतीजे कुलदीप सिंह पुत्र श्याम सिंह के साथ रजिस्ट्ररी कार्यालय आया था। दोपहर करीब दो बजे वह संतोष चौधरी एडवोकेट के पास बैठकर अपना काम करने लगा तभी लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति उसके पास आकर बैठ गया और कुछ ही देर में वहां से बैग लेकर रफूचक्कर हो गया।
बैग में ५ लाख बीस हजार रुपये की नकदी, चेकबुक, पासबुक आदि रखी हुई थी। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने रजिस्ट्ररी कार्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तलाशा। करीब 12 दिन तक शातिरों की तलाश में लगी पुलिस को सफलता नहीं मिली, जिसके बाद बुधवार पुलिस ने शातिर चोरों के सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए इनके बारे में सूचना देने की अपील की। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों चोरों की फुटेज जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें