फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के पॉश इलाके डैंपियर नगर में 72 घंटे पहले निर्माणाधीन मकान के बाथरूम में लटकी मिली महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके चलते विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। खास यह है कि 72 घंटे बीतने के बाद भी कोतवाली पुलिस मृतका की पहचान तक नहीं कर सकी है, जबकि दावा किया जा रहा है कि आसपास के जनपदों में उसका फोटो भेजा गया है।
विज्ञापन

22 अप्रैल को शहर के डैंपियर नगर में जिला सहकारी संघ कार्यालय के सामने राजकुमार सिंह एडवोकेट के निर्माणाधीन मकान के बाथरूम में महिला का शव लटका मिला था। क्षत-विक्षप्त शव करीब 25 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। 72 घंटे बीतने के बाद रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि विसरा सुरक्षित रख लिया है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के जनपदों में फोटो भेजा गया है, पर शव क्षत विक्षत होने के चलते पहचान में दिक्कत आ रही है। फिर भी पुलिस पूरी तरह से जुटी हुई है। जल्द ही शिनाख्त करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें