फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चौकीदार की हत्या में तीन पुत्रों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। माधुरीकुंड फार्म हाउस पर चौकीदार की गला रेतकर बेरहमी से की गई हत्या का जल्द गोवर्धन पुलिस खुलासा करेगी। पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में मृतक चौकीदार के भतीजे ने तीन चचेरे भाइयों समेत पांच के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कह रही है कि हत्या का कारण अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात थाना गोवर्धन के माधुरीकुंड फार्म हाउस पर ड्यूटी के वक्त चौकीदार भीकू (58) की धारदार हथियार से गला रेतकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार भी हो गए थे। दूसरे चौकीदार गुलाब सिंह निवासी सोंसा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। एसपी देहात श्रीश्चंद और सीओ रविकांत पाराशर ने मृतक चौकीदार की हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार और उनकी टीम को लगाया।
मृतक के भतीजे केहरी ने मृतक के पुत्र गंगा, निरंजन, जगदीश समेत पांच के खिलाफ थाना गोवर्धन में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराने वाला भतीजा ही अपने चाचा की देखभाल करता था। आखिर हत्या क्यों की गई, फिलहाल पुलिस इस गुत्थी को सुलझा रही है। चर्चा है कि जायदाद के लिए चौकीदार की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक चौकीदार के भतीजे की तहरीर पर तीन पुत्रों समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या क्यों की गई, यह जानकारी जुटाई जा रही है।
- रविकांत पाराशर, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें