मथुरा। 1.05 करोड़ रुपये लूट के खुलासे के नजदीक पुलिस पहुंच तो गई है, पर लुटेरे अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। इसके लिए पुलिस की टीमों ने जेवर और नौहझील के पास डेरा डाल रखा है। खेतों में पुलिस की टीमें अलग-अलग लुटेरों की तलाश कर रही हैं। अभी तक केवल पुलिस के हाथ खाली ही हैं। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
16 अगस्त को चौकी बाग बहादुर से 50 मीटर दूर बुलियन कारोबारी से 1.05 करोड़ रुपये लूट लिए गए थे। आईजी नवीन अरोरा और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने 10 टीमों को खुलासे के लिए लगाया था। लगातार पुलिस की यह टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हुई हैं। इतना जरूर है कि पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल लुटेरों को ट्रेस तो कर लिया है, पर अभी तक यह लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर बने हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नौहझील के पास और जेवर में डेरा डाल रखा है। पुलिस की टीमें खेतों में जाकर भी लुटेरों को तलाश कर रही हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि केवल लुटेरे हत्थे चढ़ जाएं तो धनराशि भी बरामदगी कर ली जाएगी।