फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जैंत और भरतिया मार्ग पर बाइक सवार युवक को पिंडली में गोली मारी गई। जैंत पुलिस ने युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली वृंदावन के जैंत निवासी मोनू (30) पुत्र डिगंबर सिंह शनिवार की देरशाम खेत से घर लौट रहा था। जैंत-भरतिया मार्ग पर पहुंचे युवक को पिंडली में गोली मारने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दो बीयर की खाली कैन, एक भरी कैन, नमकीन के पाऊच, बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए। इलाज के दौरान युवक की हॉस्पिटल में मौत हो गई। मृतक की पत्नी कमलेश ने बाद निवासी सूखा और दो अज्ञातों के खिलाफ कोतवाली वृंदावन में मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाल शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि सूखा से करीब दो साल पहले मृतक मोनू का झगड़ा हुआ था। सूखा पर फायरिंग के मामले में मृतक जेल भी गया था। प्रथम दृष्टया उसका बदला लेने के चलते यह गोली मारी गई होगी। फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें