नगर पंचायत के सभागार में बैठक लेते एमवीडीए के वीसी नागेंद्र, एसडीएम राहुल यादव व अन्य।
- फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। बरसाना-नंदगांव की लठामार होली से पूर्व सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों को काटने को रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान सभी विभागों से सुधार कार्यों के लिए टेंडर 24 घंटे में मांगे हैं। टेंडर मिलते ही सभी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
बरसाना-नंदगांव में होने वाली लठामार होली के लिए विकास प्राधिकरण के वीसी नागेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को बरसाना स्थित नगर पंचायत के सभागार में एसडीएम राहुल यादव व सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग ली। इसमें कोसी, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन मार्ग में खड़ी झाड़ियों को काटने, नंदगांव से कोसी तक व बरसाना से राजस्थान बॉर्डर तक टूटे पड़े रोड को दुरुस्त कराने के आदेश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए। नगर पंचायत को सफाई व नालियों को कवर कराने व टूटी नाली ठीक कराने की जिम्मेदारी दी। प्रिया कुंड की सफाई व नाव की व्यवस्था की जाएगी।
सिंचाई विभाग द्वारा गोवर्धन ड्रेन की सफाई कराई जाएगी। विद्युत विभाग द्वारा पोलों पर प्लास्टिक लेयर लगाया जाएगा। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था रहेगी। रोडवेज 100 बसों की व्यवस्था कराएगा। हेलीपैड, लाइटिंग, सेल्फी पाइंट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी पूरा कराया जाएगा। ड्रोन, सीसी कैमरे, पुलिस विभाग लगवाएगा। लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। ईओ राजेश चौधरी, इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह, बच्चन सिंह एक्सईएन सिंचाई विभाग, आरएस चौबे आदि मौजूद थे।