फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण संकल्प रजत शिला का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर तैयार की गई श्रीकृष्ण संकल्प रजत शिला का अमेरिका समेत 19 देशों के भक्तों ने पूजन किया। वैदिक विधि-विधान से हुए पूजन में विदेशी भक्तों ने जन्मभूमि से जुड़ी बाधाएं दूर होने और दिव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

अमेरिका के शिकागो से आए प्रशांत त्यागी ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय श्रीकृष्ण जन्मभूमि से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मंदिर निर्माण और जन्मभूमि से जुड़े मामले में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि विदेशी भक्त धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी सहभागी बनना चाहते हैं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि रजत संकल्प शिला देश-विदेश के श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक सूत्र में जोड़ रही है। उनका संकल्प शिला का एक लाख स्थानों पर पूजन कराने का है। अमेरिका समेत 19 देशों के भक्तों का पूजन इस अभियान के विस्तार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से जन्मभूमि से संबंधित बाधाओं का समाधान हो और मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो।
विज्ञापन

साध्वी राधा गिरि, कैलिफोर्निया के राहुल त्रिवेदी और महामंडलेश्वर राधा नंद गिरि ने भी मंदिर निर्माण की कामना की। कार्यक्रम प्रभारी पं. राजेश पाठक और स्वयंसेवक कृष्ण सुदर्शन ने बताया कि अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के प्रथम पूजन के बाद शिला ब्रज लाई गई है। कार्यक्रम में भागवत प्रवक्ता प्रिया किशोरी भारद्वाज, हनी शर्मा, कान्हा कौशिक समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें