फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मां-पिता के संग नए बस अड्डे पर सोया बच्चा हुआ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के नए बस अड्डे से बुधवार की सुबह अबोध बालक लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी बच्चे को आसपास के इलाकों में तलाश किया, पर नाकामी हाथ लगी। गायब बच्चे के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एटा की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले रोहित कुमार मंगलवार की दोपहर तीन बजे पत्नी सुमन और छह माह के अबोध बच्चे के साथ एटा से मथुरा आए थे। उन्हें बल्लभगढ़ जाना था, लेकिन रास्ते में पैसे खत्म हो जाने पर उन्होंने पैसे घर से मंगाए थे। वह नए बस स्टैंड परिसर में लगी बैंच पर ही सो गए। दंपती के पास ही बच्चा सोया हुआ था।
बुधवार की सुबह लगभग पौने छह बजे जब रोहित जागे तो बच्चे को गायब देख वह हक्का-बक्का रह गए। दंपती ने शोर मचाना शुरू किया तो बस स्टैंड परिसर में अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बस स्टैंड प्रबंधक से बातचीत की, जिसमें बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि चार में से दो सीसीटीवी कैमरे ही काम करते मिले, जिससे इस मामले में पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। बाद में नए बस स्टैंड परिसर, उसके आसपास और रेल पटरी पर भी बच्चे की तलाश में पुलिस ने छानबीन की, लेकिन अब तक इस बच्चे का पता नहीं चला है। रोहित की तहरीर पर गुमशुदगी में दर्ज कर ली गई है। चौकी प्रभारी नीरज भाटी का कहना है कि संभवत: पति के शौच जाने के दौरान यह घटना हुई हो। बच्चे की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें