फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: क्रॉस कंट्री और तैराकी में मथुरा और फिरोजाबाद अव्वल

विज्ञापन
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते एएसपी जयविंद गुप्ता। साथ ही पीटीआई सुबोध कौशिक।
विज्ञापन
मथुरा। 18वीं अंतरजनपदीय क्रॉस कंट्री और तैराकी प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में हुआ। प्रतियोगिता में क्रॉस कंट्री और तैराकी में अव्वल रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पीटीआई सुबोध कौशिक ने बताया कि पुरुष क्रॉस कंट्री में मथुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान पर आगरा रहा। महिला क्रॉस कंट्री में फिरोजाबाद ने प्रथम जबकि एटा को द्वितीय स्थान मिला। तैराकी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मथुरा ने प्रथम स्थान और हाथरस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में मथुरा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मैनपुरी प्रथम स्थान पर रहा। वाटर पोलो पुरुष वर्ग में आगरा प्रथम और मथुरा द्वितीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में मैनपुरी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और मथुरा को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।
समारोह में सर्वश्रेष्ठ धावक पुरुष वर्ग में मनीष कुमार (हाथरस) और महिला वर्ग में हिमांशु कुमारी (फिरोजाबाद) को घोषित किया गया। तैराकी में पुरुष वर्ग में मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह और महिला वर्ग में रविता कसाना को सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार प्रदान किया गया। एएसपी/थाना रिफाइनरी अध्यक्ष जयविंद गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान निरीक्षक प्रतीक्षा, पीटीआई पुष्पेंद्र गौतम, पीटीआई हरविंदर सिंह, एसआई वीरपाल सिंह आद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें