फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: क्षेत्र के हर गांव का सर्वांगीण विकास ही लक्ष्य: कारिंदा सिंह

विज्ञापन
गांव तोष में विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में विधायक कारिंदा सिंह व अन्य। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। गांवों में बेहतर सड़क, बिजली और पानी उपलब्ध कराने सहित हर प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले कई वर्षों से गांवों के विकास के नाम पर अन्य सरकारों ने ग्रामीणों के साथ सिर्फ छलावा किया था। भाजपा सरकार हर गांव के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। यह बात विधायक कारिंदा सिंह ने विकास कार्यों के शिलान्यास के समय कही।
विज्ञापन

गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी से 3.31 करोड़ की लागत से गांव बाद से धनगांव तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गांव तोष में विधायक ने 64 कार्यों का शिलान्यास किया। प्रधान विमलेश सिंह, डीपीआरओ किरण चौधरी मौजूद थीं। ये सभी कार्य 6.40 करोड़ रुपये से पूर्ण होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भजन लाल शर्मा ने की। कार्यक्रम में मघेरा वाले हनुमान जी मंदिर के महंत फलाहारी बाबा, प्रेम सिंह ब्लॉक प्रमुख, पन्ना लाल गौतम, दान सिंह प्रधान, अमित प्रधान, सचिव, मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष खजान सिंह, करतार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें