फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रशासन ने गैंगस्टर के आरोपी का दो मंजिला मकान किया कुर्क

विज्ञापन
गांव देवसेरस में गैंगस्टर के दो मंजिला मकान को कुर्क करती प्रशासन व पुलिस टीम। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। डीएम के आदेश पर तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक व थाना गोवर्धन पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव देवसेरस में गैंगस्टर के आरोपी अरशद के 11 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति दो मंजिला मकान को कुर्क किया है।
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार पवन पाठक, थाना पुलिस और पीएसी बल के साथ देवसेरस स्थित गैंगस्टर के मकान पर पहुंचे। पुलिस टीम के सहयोग से तहसीलदार ने गैंगस्टर अरशद पुत्र दीनू के दो मंजिला मकान को डीएम के आदेश पर 14 ए के अंतर्गत कुर्क कर मकान के मुख्य गेट पर कुर्की का पोस्टर चस्पा कराया है। अरशद गोवर्धन थाने का गैंगस्टर है।
इस पर गोवर्धन थाने के अलावा हरियाणा, राजस्थान के विभिन्न थानों में लूट, ठगी के 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया गैंगस्टर अरशद के दो मंजिला मकान को डीएम के आदेश पर राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें