मथुरा। मतदान में अधिकारियों को बिना सूचना दिए गैरहाजिर होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों गायब रहे कर्मचारियों को चिन्हित किया जा रहा है। सोमवार को कर्मचारियों की सूची तैयार हो जाएगी। इससे बाद कार्रवाई होगी।
मतदान के लिए प्रशासन को ९८०० कर्मचारियों की आवश्यकता थी। करीब १५०० अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उनको रिजर्व में रखा गया था, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें मतदान मेें भेजा जा सके। इनमें से करीब २०० कर्मचारियों की जरूरत ही नहीं पड़ी। कई कर्मचारी ऐसे थे, जो बिना सूचना दिए ही गायब हो गए और डॺूटी पर नहीं आए थे।
१०० कर्मचारी जाएंगे मैनपुरी चुनाव ड्यूटी में
तीसरे चरण के चुनाव के लिए जनपद के १०० कर्मचारी ड्यूटी के लिए मैनपुरी जाएंगे। तीसरे चरण के २० फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कर्मचारी मांगे गए थे। जिसके बाद चुनाव में कार्मिकों की ड्यूटी लगाने का काम देख रहे अधिकारियों ने १०० कर्मचारियों की सूची भेज दी है। अब यह कर्मचारी मैनपुरी में चुनाव ड्यूटी के लिए जाएंगे।
१०० कर्मचारियों की सूची भेजी
तीसरे चरण के चुनाव के लिए मैनपुरी से डिमांड आई थी। जिसके बाद हमने १०० कर्मचारियों की सूची भेज दी है। वहीं जो कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से बिना बताए अनुपस्थित रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-बलराम कुमार, पीडी