फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सेल्समैन पर तमंचा तान कर चौथ मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। सेल्समैन पर तमंचा तान कर चौथ मांगने और फायरिंग के मुकदमे में फारार चल रहे आरोपी को मगोर्रा पुलिस ने दिल्ली के गांव खानपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कस्बे के शेड़ के मठ स्थित शराब की दुकान पर 9 मई 2022 की शाम छह बदमाश सफेद रंग की कार में सवार होकर आए। गाड़ी से उतर कर सेल्समैन हरवीर सिंह पर तमंचा तान दिया और पचास हजार रुपये की चौथ मांगने लगे। जब सेल्समैन ने चौथ देने से मना कर दिया तो फायरिंग कर दी। इससे आसपास के दुकानदार भयभीत हो गए। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मथुरा की तरफ भाग गए थे।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सोमवार को मगोर्रा पुलिस ने दिल्ली के गांव खानपुर में दबिश देकर नगला बारी निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मनिंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें