फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Accident: मौत बनकर दौड़ा ट्रक...एक गलती ने बिछा दीं तीन लाशें, खून से सनी सड़क; हादसा देख कांप गए लोग

Fri, 08 Aug 2025 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में हुए दर्दनाक हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। बताया गया है कि ट्रक चालक की एक गलती की वजह से ये भीषण हादसा हुआ। ट्रक डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा भिड़ा।  
विज्ञापन
मथुरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रौंद दिया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। भोले भक्त सोरों से गंगाजल लेकर भरतपुर के बयाना जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया और एक हालात गंभीर है।
विज्ञापन

बयाना के गांव लहचोरा निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पहले गांव से सोनू, भीम, भूपेंद्र और बबली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सोरों से कांवड़ लेने के लिए गए थे। लौटते समय बुधवार रात तीन बजे जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला सिरिया के निकट बरेली हाईवे पर ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद अचानक ट्रैक्टर के इंजन में आग लग गई और कई हिस्सों में बंट गया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार भोले भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से भाग गया।

 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने भीम (52), भूपेंद्र (32) और बबली (42) को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया है कि प्रथम दृष्टया ट्रक का टायर फटने से हादसे होने का कारण माना जा रहा है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन को सौंप दिया है। पीड़ित परिजन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं गंभीर घायल सोनू को जिला अस्पताल से जयपुर के लिए रेफर किया गया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एक साथ तीन की मौत से गांव में छाया मातम
मृतक के परिजन ने बताया है कि सावन माह में हर साल गांव से लोग कांवड़ लेने के लिए जाते हैं। सिलसिला कई वर्षों से चला आ रहा है। इस साल भी चारों ने सोरों से कांवड़ लाने की योजना बनाई थी। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से सोरों के लिए निकले थे। देवेंद्र कुमार ने बताया है कि एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। हादसे की खबर मिलने के बाद भूपेंद्र की मां बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला। अन्य परिजन का भी ऐसा ही हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें