फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शिव अराधना के 41 दिन पूर्ण, शिवभक्तों ने बनाये 1 करोड़ 52 लाख पार्थिव शिवलिंग

विज्ञापन
भक्तों द्वारा बनाए गए पार्थिव शिवलिंग।
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। शिव आराधना के 41वें दिन भक्तों ने 7 लाख 1 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर डेढ़ करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया।
विज्ञापन

भक्त देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के साथ प्रियाकांतजू मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने व्यासपीठ पूजन कर सभी ब्रजवास कर रहे श्रद्धालुओं को अनुष्ठान के संपूर्णता की बधाई दी।
जैंत स्थित ‘मेरो ब्रज’ आयोजन स्थल पर ब्रज की माटी से पार्थिव शिवलिंग बना रहे शिवभक्तों को 41 दिन हो गए। शिवभक्तों ने 1 करोड़, 52 लाख, 94 हजार पार्थिव शिवलिंग बना कर कान्हा की नगरी में शिवजी को प्रसन्न किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अनुष्ठान के संपूर्णता दिवस पर कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज को सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि जितने दिन भी ब्रज में रहकर शिवभक्ति एवं कथा श्रवण का अवसर मिला है, वह जीवन का सबसे स्वर्णिम काल है। आयोजन सचिव विजय शर्मा ने कहा कि 43 दिवसीय आयोजन में 41 दिन हमने शिवभक्ति की है। अंतिम दो दिनों में ब्रज के लाला कन्हैया का जन्मोत्सव भक्त मनाएंगे।
ठाकुर श्री प्रियाकांतजू मंदिर पर भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। सोने के मुकुट में प्रियाकांतजू भक्तों को दर्शन देंगे। 19 अगस्त को रात्रि आठ बजे से जन्मोत्सव प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें