फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: झांसा देकर ८ युवाओं से हड़पे २६.५५ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के माध्यम से संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब ८ युवाओं से करीब २६.५५ लाख रुपये हड़पे गए। यह रकम हड़पने का आरोप शिकोहाबाद के एक युवक पर लग रहा है, वहीं इसमें एक आगरा का डॉक्टर भी शामिल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन से लेकर एसपी सिटी तक को दी गई तहरीर के बाद आज तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस जांच की बात कहकर फिलहाल इस मामले को टाल रही है।
पुष्पाजंलि पुष्पकुंज (टाउनशिप) निवासी विपिन कुमार की मुलाकात शिकोहाबाद के युवक से हुई, जोकि चंदनवन में किराए पर रह रहा है। युवक ने अपने झांसे में लेकर विपिन को स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के माध्यम से संविदा में नौकरी लगवाने की एवज में ३.५० लाख रुपये हड़प लिए।
विपिन के अलावा सात युवाओं से भी करीब २३.०५ लाख रुपये हड़पे गए। यह रकम १५ जुलाई २०२१ से ५ दिसंबर के मध्य हड़पी गई। इन सभी युवाओं को १ दिसंबर से १५ दिसंबर तक के मध्य ज्वाइनिंग पत्र भी थमा दिया।
विज्ञापन

ज्वाइनिंग न होने पर जब इस युवक की तलाश में चंदनवन पहुंचे तो वह तो ५ दिसंबर को भाग चुका था। अपने को ठगा महसूस करने वाले युवकों ने उसके मोबाइल पर भी फोन किए, पर फोन बंद मिला। आखिरकार विपिन के संग सभी युवाओं ने ऑनलाइन और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह को तहरीर दी है। इन सभी ने कार्रवाई की मांग करके अपने दी गई रकम को वापस की गुहार लगाई है।
ऐसे हुई युवक से विपिन की मुलाकात
विपिन कुमार ने अपनी बुलट बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाल दिया। शिकोहाबाद का एक युवक इसे खरीदने के लिए आ भी गया। १.२५ लाख रुपये की यह बुलट युवक ने खरीद ली, पर ७५ हजार रुपये ही दिए।
५० हजार रुपये बाद में देने की कह दी। इस बीच इस युवक से नजदीकियां बढ़ने लगीं तो नौकरी का झांसा युवक ने दिया। इसी झांसे में मथुरा, कासगंज के युवक व महिला भी फंस गए। यह युवक मथुरा में ही रह रहे हैं।
ठगी मामले की जांच चल रही है, दर्ज होगा मुकदमा
शिकायती पत्र पीड़ितों का मिला है। नौकरी की एवज में युवाओं से ठगी करने वाले मामले की जांच एसपी क्राइम कर रहे हैं। जल्द ही जांच पूरी करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन

- मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सिटी
इनसे हड़पी गई रकम
पीड़ित निवासी धनराशि
- विपिन पुष्पकुंज मथुरा ३.५०
- ज्ञानप्रकाश कासगंज ५.००
- सुनील कुमार पुष्पकुंज ३.५०
- नीलम पुष्पकुंज २.५०
- ब्रजवीर सिंह कासगंज २.५०
- सौरभ कुमार गोल्डन सिटी, मथुरा १.५५
- मंजू वर्मा पुष्पकुंज २.५०
- सविता देवी महुअन, फरह २.५०
(उक्त धनराशि लाख रुपये में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें