फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने राहगीरों को राैंदा, मची चीखपुकार; मासूम समेत दो की माैत, VIDEO

Sun, 16 Aug 2026 10:08 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र कस्बा औरंगाबाद में तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची समेत युवक की माैत हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं हादसे में 52 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में कराया गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

स्थानीय निवासी सुशील निषाद ने बताया कि बच्चे बुक स्टोर की दुकान से सामान ले रहे थे, तभी मथुरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में छह साल की मासूम बच्ची आयरा और 20 साल के प्रशांत की माैत हो गई। महिला गंभीर घायल हो गई। दो लोगों को मामूली चोट लगीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें