मथुरा के बलदेव में भांजे की हत्याकर शव को जमीन में दफनाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी मामा और मामी को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और डंडा भी बरामद किया है।
थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के बाद बुधवार को सराय सालवान अंडरपास के पास से आरोपी जयकरण कुशवाह (36) और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में वांछित थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी जयकरण कुशवाह ने बताया वह पत्नी, बच्चों और मुंहबोले भांजे गोविंद सिंह के साथ दाऊजी क्षेत्र की दीप योग कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।