फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में सज रहे मातारानी के दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। देवी मंदिरों के साथ घरों में पुजारियों और भक्त आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। पूजन को लेकर महिलाओं व बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


आज से चैत्र नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। राधा बाग स्थित मां कात्यायनी मंदिर, पथवारी देवी मंदिर, बजाजा स्थित कैलादेवी मंदिर, राजपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर, पागल बाबा स्थित कालीदेवी, मां बंगलामुखी मंदिर पर आयोजन की तैयारियां पूरी की गईं। मंदिरों में फूल बंगला, छप्पन भोग तथा देवी जागरण के आयोजन होंगे। दुर्गा पूजा कमेटियों द्वारा देवी स्थापना की तैयारियों को अंतिम दिया गया।

नवरात्र को कनकधारा फाउंडेशन अनूठे ढंग से मनाएगा। अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में बेटियों द्वारा सप्तशती पाठ, देवी स्तुति, देवी शृंगार, बेटियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित संगोष्ठियों का आयोजन, डांडिया आदि कार्यक्रम होंगे। नवरात्र के तृतीय दिवस गणगौर पर शिव पार्वती स्वरूप बेटियों का पूजन, षष्ठी के दिन यमुना महारानी पूजन, अष्टमी के दिन नौ बेटियों का देवी स्वरूप में पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें