टैंटीगांव। सुरीर स्थित देवी मंदिर परिसर में बुधवार से 11 दिवसीय मेला शुरू होगा। इसके लिए मंगलवार को अष्टभुजी देवी मां का डोला कलश शोभायात्रा के रूप में निकाला गया। मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ मैया का डोला नौहझील -मथुरा मार्ग होते हुए नया बाजार, पैंठ बाजार, डाकखाना रोड, पुरानी पैंठ, दाऊजी मंदिर, कोतवाली रोड, बनखंडी महादेव मंदिर होते हुए भगत नगरिया, तेहरा में निकाला गया। मंदिर के महंत बाबा रघुनंदन दास महाराज ने बताया है कि 22 मार्च से मेला शुरू होगा। जिसमें भजन, छंद, हवन यज्ञ के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रसिया, ढोला, आतिशबाजी, कुश्ती दंगल आदि कार्यक्रम होंगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने कहा कि प्रतिवर्ष लगने वाले मेले में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। संवाद