मथुरा के बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। आग में लाखों का माल जलकर खाक हो गया।
मथुरा के थाना कोतवाली मंडी लिंक रोड में बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम करीब छह बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर व अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
शोरूम कर्मचारियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। कुछ ही देर में आग ने पूरे फर्नीचर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की करीब चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फर्नीचर स्वामी मोनू पांडे के अनुसार करीब 30 से 35 लख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।