फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

University Exam: कॉलेज में गाइड से नकल कर रहे छात्र, बंद थे सीसीटीवी कैमरे...दृश्य देखकर सचल दल भी रह गया दंग

Tue, 25 Nov 2025 08:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला पकड़ में आया है। सचल दल को छात्र गाइड से नकल करते मिले। इस दाैरान काॅलेज के कैमरे भी बंद मिले।
विज्ञापन
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेमेस्टर परीक्षाओं में सामूहिक नकल करते हुए छात्रों को पकड़ा है। छात्र गाइडों को खोलकर नकल कर रहे थे। मंगलवार को सचल दल की छापेमारी में नकल का ये खेल पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों को बंद कर परीक्षार्थियों को नकल कराई जा रही थी।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। 21 नवंबर से परीक्षाएं शुरू हुई हैं। मथुरा में 68 केंद्रों पर परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। मंगलवार को फिजिक्स के पंचम और इतिहास के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही थीं। नोडल अधिकारी डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि नकल रोकने के लिए सचल दल की सात टीमें परीक्षा केंद्रों पर भेजी गईं। 

दोपहर की पाली में चल रही परीक्षा के दौरान सचल दल की टीम कोटवन स्थित वुकरॉक डिग्री कॉलेज पहुंची। कॉलेज में परीक्षार्थी सामूहिक नकल कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। उन्होंने बताया कि तीन कक्षों में परीक्षाएं चल रही थीं। जिनमें एक कक्ष में बैठे छात्र सामूहिक नकल कर रहे थे। 
विज्ञापन


परीक्षार्थियों से नकल की सामग्री बरामद हुई है। इसके अलावा रामचरण महाविद्यालय जटौरा और भोलाशंकर महाविद्यालय कामर के सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम से लिंक नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें