फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दहेज में 5 लाख व कार न देने पर विवाहिता को घर से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये व कार न देने पर विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने 5 नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव मसंदगढ़ी निवासी रजनी ने बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को पंजाब के लुधियाना निवासी कपिल कुमार के साथ खैर स्थित एक मैरिज होम में हुई थी। ससुरालीजन द्वारा 5 लाख रुपये व कार की मांग करते शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया। 21 जुलाई को ससुरालीजन ने उसे पीटा तो पड़ोसियों ने बचाया। वह गर्भवती थीं, बावजूद उसे घर से भगा दिया। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि पति कपिल कुमार, सास सुशीला देवी, ससुर मुकेश कुमार, ननद मोनिका व देवर प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें