फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां मुझे पीट रहे हैं...इसके बाद कट गया फोन, फिर मिली ऐसी सूचना, मायके वालों पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

Thu, 23 Jan 2025 11:13 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

माैत से कुछ देर पहले विवाहिता ने अपनी मां को फोन किया। बताया कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद फोन कट गया। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई कि उनकी बेटी की माैत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बुधवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। छह माह पहले ही विवाह हुआ था। विवाहिता की मां ने दामाद और उसके तीन भाइयों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आगरा के थाना खेरागढ़ के गांव भाकर निवासी संजना देवी ने अपनी बेटी कनिष्का (19) का विवाह 15 जुलाई 2024 को फरह के सलेमपुर निवासी हरेंद्र सिंह के साथ किया था। संजना देवी ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे करीब उनकी बेटी कनिष्का का फोन आया। 

बेटी ने बताया कि उसका पति हरेंद्र, जेठ जयकिशोर, रॉकी, विवेक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन उठा नहीं। रात नाै बजे के करीब जेठ रॉकी का फोन आया कि कनिष्का की मौत हो गई है। वह अपने परिजन के साथ सलेमपुर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


विवाहिता की मां ने बताया कि एक सप्ताह पहले दामाद ने दो लाख रुपये और बाइक की मांग की थी। जिसे देने में उन्होंने असमर्थता जताई। दहेज की मांग पूरी न करने पर पति समेत अन्य ससुरालियों ने उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर पति समेत तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद मायका पक्ष को सौंप दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें