फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की आवक 80 फीसदी तक गिरी

विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गेहूं मंडी में किसान माल बेचने नहीं आ रहे हैं। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। हरियाणा, पंजाब के साथ साथ उत्तर प्रदेश में फैले किसान आंदोलन का असर मथुरा की मंडी पर पड़ने लगा है। धान की आवक 80 प्रतिशत तक गिर गई है। एक सप्ताह में धान पर तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। अगर ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले दिनों में धान के साथ साथ अन्य खाद्यान्न सामग्री पर भी महंगाई होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से चल रहे किसान आंदोलन से मथुरा की मंडी पर भी असर पड़ा है। हर दिन यहां हजारों लोगों के साथ साथ सैकड़ों ट्रक और छोटे वाहनों का आना जाना लगा रहता था, वहीं शनिवार को मुख्य मंडी में सन्नाटा सा छाया रहा। आढ़ती अपनी दुकान पर खाली बैठे दिखे।
किसान आंदोलन के कारण धान की आवक पर बड़ा असर पड़ा है। पिछले सप्ताह तक 40 हजार बोरी हर दिन मंडी में धान की उतरतीं थीं जो शनिवार को घटकर 6 हजार ही रह गई हैं।
विज्ञापन

- विष्णु वार्ष्णेय, आढ़ती
-
किसान आंदोलन का बड़ा असर मथुरा की मंडी पर भी पड़ा है। शनिवार को किसानों की आवाजाही ना के बराबर रही।
- योगेंद्र अग्रवाल, आढ़ती।
किसान आंदोलन के कारण अन्य खाद्यान्न वस्तुओं के रेट भी बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
- ध्रुव गुप्ता, आढ़ती
-
किसानों द्वारा 8 दिसंबर को भारत बंद के एलान का असर मथुरा की मंडी पर भी दिखाई दे रहा है। समृद्ध किसान तो आंदोलन में सहभागिता कर रहा है, जबकि गरीब किसान बाजार में नहीं निकल रहा है। किसान आंदोलन के कारण पिछले एक सप्ताह में धान की कीमत में तीन सौ रुपये प्रति कुंटल की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

- सुनील शर्मा, सचिव मंडी समिति मथुरा।
धान एक सप्ताह पूर्व रेट आज के रेट
सुगंधा धान 1800 रुपये प्रति क्विंटल 2100 रुपये प्रति क्विंटल
1509 धान 1900 रुपये प्रति क्विंटल 2400 रुपये प्रति क्विंटल
1121 धान 2400 रुपये प्रति क्विंटल 2700 रुपये प्रति क्विंटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें