कोसीकलां। कृषि उत्पादन मंडी समिति में बृहस्पतिवार को उपनिदेशक प्रशासन/विपणन अनिल कुमार, उपनिदेशक निर्माण पवन कुमार ने व्यापारियों से मुलाकात कर मंडी समिति में होनी वाली समस्याओं की जानकारी ली। व्यापारियों से मुलाकात के बाद पूरे मंडी समिति क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
व्यापारियों की समस्याओं की शिकायत पर उन्होंने कहा कि जल्द ही ए- क्लास और बी- क्लास की दुकानों को ऊंची कराकर उनके जर्जर फर्शों का निर्माण कराया जाएगा। दुकानों के पीछे हो रहे जलभराव पर मिट्टी से भराव कराकर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य कराया जाएगा। वहीं दुकानों के आगे लगे टूटे टिन शेड सही कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के हित के लिए प्रवेश द्वार के पास पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगवाया गया है। इसके साथ ही बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा को लेकर मंडी को सुंदर रूप दिया जाएगा। संवाद
टिन शेड गिरने से हादसा टला
कोसीकलां। अनाज मंडी परिसर में एक दुकान के आगे लगा टिन शेड गिरने से हडकंप मच गया। गनीमत रही कि आसपास कोई मजदूर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। रोहताश शर्मा का कहना है कि कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद