फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसआईआर मैपिंग में फिसड्डी मथुरा-वृंदावन विस, बलदेव आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एआईआर अभियान में लगभग शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र जमा होने के बाद फीडिंग व मैपिंग पर जोर दिया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन में करीब एक लाख मतदाताओं की मैपिंग अधूरी है। प्रशासन ने इन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की।
विज्ञापन

मैपिंग का यह आंकड़ा सभी विधानसभाओं में से मथुरा-वृंदावन विस का सबसे पीछे है। इसी लिए अधिकारी मथुरा-वृंदावन विस के मतदाताओं की मैपिंग पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। जिले में अब तक करीब दो लाख मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। मांट विस क्षेत्र में मैपिंग 94 फीसदी के साथ बेहतर स्थिति में है। छाता में 89 फीसदी, गोवर्धन में 93 फीसदी और बलदेव विस में 92 प्रतिशत मैपिंग हो गई है।
इधर, जिले के 3.75 लाख से अधिक ऐसे मतदाता, जो दूसरी जगह शिफ्ट हो गए, या मृत्यु हो गई। इन्हें भी खोजने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही 80 साल से ऊपर के मतदाताओं का भी सत्यापन किया जा रहा है। ताकि वर्तमान में उनकी स्थिति के बारे में सटीक जानकारी मिल सके। एडीएम एफआर डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि फीडिंग व मैपिंग पर अधिक जोर दिया जा रहा है। ताकि निर्धारित समय से कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें