फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में वोटरों के पास नहीं पहुंची पर्चियां

Fri, 10 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
मतदान से एक दिन पूर्व तक नगर के कई इलाकों में मतदाताओं के घर पर्चियां नहीं पहुंचीं। इस कारण मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर लिस्ट में नाम देखने की कसरत करनी पड़ सकती है। रामानुज नगर कालोनी निवासी राम सुंदर शर्मा ने बताया कि उनकी व परिवार की पर्ची घर पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


अठखंभा निवासी योगेंद्र वल्लभ गोस्वामी और रामपाल के परिवार के लोगों को पर्ची नहीं पहुंची है। रमणरेती क्षेत्र में भी सभी मतदाताओं को पर्चियां वितरित नहीं हो पायी हैं।

रघुनंदन अरोड़ा, सेवक शरण सिंघल ने कहा कि अभी तक उनके साथ कई लोगों की पर्ची नहीं पहुंची है। स्थानीय लोगों ने जब बीएलओ से संपर्क किया तो उन्हें संतोष जनक उत्तर नहीं मिला। पालिका के जनगणना लिपिक डोरीलाल शर्मा ने कहा कि मतदाता अपने बूथों पर समय से पहचान पत्रों को लेकर पहुंचें। मतदान स्थल पर बीएलओ द्वारा उनको पर्ची दे दी जाएंगी। कोई मतदाता अपने मतदान से वंचित नहीं रहे इसकी व्यवस्था प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें