भाजपा सांसद ने मंदिर के द्वार पर खड़े होकर अर्ध्य समर्पित किया और ठाकुरजी से आशीर्वाद मांगा। उससे पूर्व वह श्री गौरी गोपाल आश्रम में श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज से मिलने पहुंचे।
प्रसिद्ध लोकगायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। हालांकि, जब तक वह मंदिर पहुंचे, तब तक मंदिर के पट बंद हो चुके थे। इसके बावजूद उन्होंने मंदिर की देहरी पर ही माथा टेका और श्रद्धा भाव से प्रार्थना की।
विज्ञापन
मनोज तिवारी के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने मंदिर के द्वार पर खड़े होकर अर्ध्य समर्पित किया और ठाकुर जी से आशीर्वाद मांगा। उससे पूर्व वह श्री गौरी गोपाल आश्रम में श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज से मिलने पहुंचे।
सांसद मनोज तिवारी ने ब्रज भूमि की भक्ति परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी जी के दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। अगली बार वह नियत समय पर आकर ठाकुर जी के दर्शन करेंगे