फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के साथ रेलवे भी कर रही तरक्की: मनोज सिन्हा

Sat, 28 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर किया स्वचालित सीढ़ियों का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां भारतीय रेलवे में बदलाव की तस्वीर प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो वर्ष के कार्यकाल में देश के साथ रेलवे भी लगातार आगे बढ़ रहा है। आगामी वर्षों के लिए भी पहले ही रोडमैप तैयार कर लिया गया है। जल्द ही रेलवे व्यवस्थाएं पूरी तरह बदली हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री शनिवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों के शुभारंभ आयोजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी मथुरा में विश्वभर से यात्री दर्शनार्थ आते हैं। यह एस्केलेटर दुनिया भर के रेल यात्रियों को समर्पित है। उन्होंने बताया कि मथुरा से भरतपुर रूट पर फ्लाईओवर स्वीकृत हो चुका है। तेज गति की ट्रेनों का आनंद मथुरा के यात्री भविष्य में ले सकेंगे। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। रेलवे ट्रेनों के समयबद्ध संचालन के लिए प्रयासरत हैै। वेटिंग टिकट का झंझट खत्म कर जल्द ऑन डिमांड टिकट कन्फर्मेशन का प्रावधान होगा। 

उन्होंने कहा कि मथुरा और आगरा रेलवे स्टेशन रेल मंत्रालय के लिए हॉट फेवरेट स्टेशन हैं। इन्हें और विकसित करना रेल मंत्रालय की प्राथमिकता में है। वीआईपी एंट्री के समीप सजाए गए पंडाल के मंच से लोगों को संबोधित करते हुए रेल राज्यमंत्री ने कहा कि अभी ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए एस्केलेटर लगाया गया है। शीघ्र ही उतरने के लिए भी लगाया जाएगा। नई दिल्ली-आगरा रूट पर पहले से देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही है। 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन टैल्गो का भी 12 जून के बाद ट्रायल होगा। 
विज्ञापन


इससे पहले रेल राज्यमंत्री ने पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह और डीआरएम प्रभाष कुमार के साथ पूजा-अर्चना कर स्वचालित सीढ़ियों का अनावरण किया। इसके बाद फीता काटकर वह स्वयं एस्केलेटर से ओवरब्रिज तक पहुंचे। 

मंच पर नगर पालिकाध्यक्ष मथुरा मनीषा गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष कोसीकलां भगवत रुहेला और चेयरमैन वृंदावन मुकेश गौतम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय पोइया, प्रणतपाल सिंह, डीपी गोयल, रघुराज सिंह, जनार्दन शर्मा, डॉ. देवेंद्र शर्मा, राजेश चौधरी, एसके शर्मा, चेतन मलिक, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, यशराज चतुर्वेदी, नट्टू पंडित, संजय गोविल, राजू यादव आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

देरी के चलते यात्री रहे परेशान
रेल राज्यमंत्री के एस्केलेटर का शुभारंभ करने का समय सुबह 10:30 बजे का था। वह करीब 11:24 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। रेल राज्यमंत्री के आगमन के चलते यात्रियों को डायवर्ट रूट से बाहर निकाला गया। रेल राज्यमंत्री के देर से आने के चलते यात्रियों को अधिक देरी तक डायवर्ट रूट से ही जाना पड़ा।

टिकट लेने की अपील
राधारानी रेल बस के बारे में बात करते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि उन्हें स्थानीय अधिकारियों ने रेल बस से सफर करने वाले अधिकांश यात्रियों के टिकट लेने में कोताही बरतने की बात बताई। वह जनता से अनुरोध करते हैं कि रेल बस हो अथवा रेल, कृपया उसमें टिकट लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें