फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष यादव श्री कृष्ण के वशंज होने का मामला अदालत में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण में ईदगाह की जमीन पर दावा करने वाले नारायणी सेना प्रमुख मनीष यादव ने श्रीकृष्ण के वंशज होने का दावा किया है। उन्होंने अपने दावे में अदालत को बताया है कि वह भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं और इसी के नाते वह भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थान की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराना चाहते हैं। उनके दावे पर भले ही अदालत में सुनवाई चल रही है लेकिन कुछ लोगों ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर उनके इस दावे पर आपत्ति व्यक्त की है। अदालत एक जुलाई को इस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में नारायणी सेना के प्रमुख मनीष यादव द्वारा अदालत में १३.३७ एकड़ जमीन पर दावा किया गया है। इस दावे में मनीष द्वारा खुद को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज बताया है। कहा है कि वह भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को अतिक्रमण से मुक्त कराना चाहते हैं।
अदालत ने उनका दावा स्वीकार भी कर लिया लेकिन विगत दिनों कुछ लोगों ने उनके खुद के भगवान श्रीकृष्ण के वंशज होने के दावे के खिलाफ प्रार्थना पत्र सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दिया है, जिसमेें उन्होंने खुद को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज होना बताया है। नारायणी सेना के प्रमुख ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी हुई है। वह इस प्रार्थना पत्र का अध्ययन कर रहे हैं। अध्ययन करने के बाद ही वह कुछ जानकारी दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें