फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे के दर पर मणिपुर सरकार

Tue, 11 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मणिपुर के मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राधाकृष्ण की धार्मिक आस्था के वशीभूत मणिपुर सरकार ब्रजभूमि आ गई है। धार्मिक आयोजन में शामिल होने राधाकुंड पहुंचे मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इवोवी सिंह के साथ उपमुख्यमंत्री गोई खंगम सहित आधा दर्जन मंत्री भी आए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को श्रीगोपालजी मंदिर में भक्ति स्वरूप दामोदर स्वामी महाराज की समाधि स्थल पर बने मंदिर का शुभारंभ मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इवोवी सिंह और उप मुख्यमंत्री गोई खंगम ने किया। इस दौरान आयोजित धार्मिक आयोजन में वाणिज्य उद्योग मंत्री गोविन्द दास कोनधोइजम, समाज कल्याण और सहकारिता मंत्री कुण्मीरा वाईएमएलसी और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी लनधोनी देवी शामिल हुईं। 

इस दौरान मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इवोवी सिंह ने कहा कि यह धर्म और आस्था की भूमि है। प्राचीन संस्कृति यहां वास करती है। जहां भगवान का वास हो, उस भूमि पर आकर अद्भुत आनंद की अनुभूति होती है। इस दौरान मणिपुर के कलाकारों द्वारा राधाकृष्ण पर नृत्य नाट्य की प्रस्तुति दी। ओडिसी नृत्य ने सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन


मणिपुर के कलाकारों ने लोकगीत प्रस्तुत कर ब्रजभूमि में रंगारंग कार्यक्रमों की छटा बिखेर दी। राधाकुंड के चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊजी ने मुख्यमंत्री का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राधाकुंड में देश विदेश से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे हैं।

सोने से जड़ी है मीनार
प्रबन्धक गोपाल सिंह ने बताया कि ये समाधि मंदिर टीडी सिंह भक्ति स्वरूप की इच्छा के अनुसार राधाकुंड मे स्थापित किया गया है। भक्ति स्वरूप की इच्छा थी कि मेरी मृत्यु कहीं भी हो मेरी समाधि राधाकुंड में ही स्थापित की जाए। समाधि की ऊंचाई करीब 40 फीट है। इसकी मीनार को सोने से जड़ा गया है। इसके निर्माण मे करीब दो वर्ष लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें