फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंदिरों में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और नकदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी और प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पहली घटना प्रेम मंदिर में 22 फरवरी को हुई, जहां गोमती नगर लखनऊ वर्तमान चैतन्य विहार वृंदावन निवासी अनिल नारायण सिंह मंदिर परिसर में घूम रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया।
दूसरी घटना 15 फरवरी को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में घटी। पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी सत्यवीर शर्मा परिवार के साथ आराध्य के दर्शन करने आए थे। उन्होंने कंधे पर एक छोटा बैग टांग रखा था। मंदिर में भीड़ में फंस गए और किसी ने उनका बैग निकाल लिया। बैग में एक मोबाइल फोन, कोर्ट से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, निजी डेटा और छह हजार रुपये थे। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें