फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सौंख में फिलिंग स्टेशन के प्रबंध निदेशक लापता

विज्ञापन
फोटो 1: लापता प्रबंध निदेशक रोहित चाहर , फोटो परिजन 
विज्ञापन
सौंख। फिलिंग स्टेशन पर जाने के लिए दो दिन पूर्व घर से निकले प्रबंध निदेशक लापता हो गए। पंप संचालक और प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ने थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के गांव नगला घनिया निवासी पंप संचालक डॉ. देवेंद्र सिंह के चचेरे भाई रोहित चाहर कस्बा स्थित धनीराम फिलिंग स्टेशन पर प्रबंध निदेशक हैं। रोहित मंगलवार को 12 बजे घर से पंप पर जाने की कहकर पैदल निकले लेकिन शाम तक नहीं पहुंचे। परिजन ने रोहित को आसपास के क्षेत्र समेत रिश्तेदारियों में तलाशा लेकिन पता नहीं चला।
डॉ. देवेंद्र की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच में पता चला कि रोहित अपना फोन और पंप के कागजात घर पर ही छोड़ गया है। वह रोजाना कार से पंप पर जाते थे, लेकिन उस दिन पैदल निकला। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा है। जल्द ही लापता प्रबंध निदेशक का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें