फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पत्नी ने कॉल नहीं उठाया तो युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी में शुक्रवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने बताया कि युवक ने अपनी पत्नी को 52 बार कॉल किया था, लेकिन पत्नी ने फोन का कोई जवाब नहीं दिया। इससे आहत होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र (24) पुत्र बाबूलाल की शादी जून 2023 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद और गृह क्लेश रहता था। परिजन का आरोप है कि मौत से दो दिन पहले ही पुष्पेंद्र अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर लौटे थे। बृहस्पतिवार को दोनों में फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद पुष्पेंद्र ने पत्नी को 52 बार कॉल किए, लेकिन बात नहीं हो सकी। परिजन का कहना है कि इसी तनाव में पुष्पेंद्र ने शाम के समय फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद सूचना पर पुष्पेंद्र के ससुराल पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे। उन्होंने युवक के परिजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि कुछ समय पहले पुष्पेंद्र की विवाहित बहन ने भी फंदा लगाकर जान दी थी। अब इकलौते बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें