फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 12 साल की लड़की से दुष्कर्म...पेट में दर्द होने पर हुई परिजनों को जानकारी, दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Tue, 25 Nov 2025 08:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने लड़की के गर्भवती होने की जानकारी दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मंगलवार को एडीजे विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) संतोष कुमार त्रिपाठी की कोर्ट ने आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद दुष्कर्म की जानकारी परिजन को हुई थी।
विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने 22 जुलाई 2023 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह वृंदावन में एक निजी अस्पताल के बाहर सड़क किनारे ढकेल लगा कर परांठे बेचती है। उसकी 12 वर्षीय बेटी लोगों को खाना परोसने का काम करती है। उसके पास नियमित रूप से खाना खाने आने वाले रामनगर कॉलोनी निवासी कन्हैया अहिरवार ने उसकी बेटी के साथ अस्पताल के शौचालय में दुष्कर्म किया। इससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई है।

दुष्कर्म की जानकारी उन्हें बेटी के पेट में दर्द होने और चिकित्सक द्वारा बेटी की गर्भवती होने की जानकारी देने के बाद हुई। पुलिस ने कन्हैया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया था। कोर्ट ने मंगलवार को दोषी को सजा सुनाई है। कोर्ट का निर्णय आने के बाद दुष्कर्मी के सजाई वारंट बनाकर सजा भुगतने को जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें