ग्रामीण ने पानी में डूबे व्यक्ति को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
मथुरा के सौंख में पशुओं को चराकर घर लौट रहा एक व्यक्ति पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा और डूब गया। आनन फानन में ग्रामीण ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
थाना मगोर्रा के गांव फोड़र निवासी मलिया ठाकुर (50) बुधवार शाम करीब 6 बजे तालाब के किनारे पशुओं को चराने गए थे। पशुओं को चरा कर घर लौट रहे थे। तभी अचानक मलिया ठाकुर का पैर फिसल गया और वे तालाब में गिर गया।
तालाब में गिरने से मलिया पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। आनन फानन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मलिया को मृत घोषित कर दिया।