फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा नगर निगम पहुंचा ‘कॉकरोच’, यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें ये वीडियो

Fri, 22 May 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक समाजसेवी युवक ने यमुना प्रदूषण के विरोध में कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अनोखा प्रदर्शन किया। युवक ने कहा कि गंदगी बढ़ती रही तो शहर और यमुना की हालत और बदतर हो जाएगी, जिसके बाद उसका प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया।
 
विज्ञापन
मथुरा नगर निगम पहुंचा ‘कॉकरोच’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना नदी में गिरते गंदे नालों के विरोध में एक समाजसेवी युवक ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। युवक कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 

कॉकरोच की ड्रेस पहने युवक नगर निगम परिसर में नाचते-गाते हुए पहुंचा और यमुना में गिर रहे गंदे पानी के खिलाफ नाराजगी जताई। युवक का कहना था कि जिस तरह गंदगी में कॉकरोच पनपते हैं, उसी तरह शहर और यमुना की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। उसने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी युवक के इस अनोखे प्रदर्शन ने नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यमुना प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रशासन को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। नगर निगम पहुंचे इस “कॉकरोच प्रदर्शन” की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें