फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Premanand: अफवाहों पर विराम! संत प्रेमानंद महाराज ने दिए दर्शन, भक्तों की खत्म हुई बेचैनी

Thu, 21 May 2026 02:02 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों के बीच संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन होने से भक्तों ने राहत महसूस की। वृंदावन में दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आश्रम ने उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत प्रेमानंद महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की भ्रांतियां फैल रही थीं। इसी बीच गुरुवार को वृंदावन में महाराज के दर्शन होने से भक्तों ने राहत की सांस ली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे और महाराज ने भी भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दर्शन दिए।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं, जिसके चलते उनकी पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। हालांकि आश्रम की ओर से लगातार बताया जा रहा है कि महाराज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भक्तों के बीच पहुंचकर दर्शन देने के बाद श्रद्धालुओं ने खुशी जताई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों को नजरअंदाज करने की अपील की। वृंदावन में महाराज के दर्शन के दौरान भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। हालांकि महाराज ने आश्रम से बाहर आकर परिक्रमा मार्ग में कुछ दूरी तक पदयात्रा की, वह हर रोज की तरह सौभरि वन नहीं गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें