फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में दरिंदगी: साधु वेशधारी ने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मासूम की चीखों पर भी नहीं आया रहम

Mon, 04 May 2026 08:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। साधु वेशधारी ने मंदिर परिसर में रह रही बच्ची से दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर में रहने वाले 62 वर्षीय साधु वेशधारी ने मंदिर परिसर में रह रही 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी बाबा लक्ष्मीकांत (मूल निवासी औरैया) पिछले कुछ समय से गांव स्थित मंदिर पर रह रहा था। मंदिर परिसर में ही एक अन्य परिवार भी रहता है। सोमवार को जब बच्ची के परिजन किसी काम से बाहर गए थे, तब आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य बच्चों ने जब आरोपी को देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। 

उधर, सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस और एएसपी जयविंद गुप्ता मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। थाना रिफाइनरी में तैनात एसआई रोहित उज्जवल की ओर से आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एएसपी जयविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें