फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सात साल बालक से साधु वेशधारी ने किया कुकर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में सफाई कर्मी के नाबालिग बच्चे के साथ एक साधु वेशधारी ने कुकर्म कर दिया। बच्चे की मां ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी सफाईकर्मी ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह घर-घर सफाई का कार्य करती है। पीछे से उसके साथ सात वर्ष के बच्चे को बातों में लगाकर एक साधु वेशधारी बाबा उसे अटल्ला चुंगी स्थित अपने स्थान पर ले गया। उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद बच्चा गुमसुम रहने लगा। इसकी जानकारी बच्चे के दोस्त ने उसकी मां को दी।
इस पर मां ने साधु वेशधारी के विरुद्ध बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि बच्चे से कुकर्म की घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें