फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैला छीन रहे युवक को सिपाही ने मारी गोली, मौत

Sat, 10 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की राधिका विहार कालोनी में गुरुवार रात एक व्यापारी को तमंचे की बट से घायल करने के बाद थैला छीनने की कोशिश करने वाले युवक को सिपाही ने गोली मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने वाला युवक फतेहपुर सीकरी का रहने वाला है और मथुरा में होर्डिंग्स लगाने का काम करता था। पुलिस उसे अपराधी बता रही है, लेकिन उसका कोई खास आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। फतेहपुर सीकरी में मारपीट का एक मामला उसके खिलाफ दर्ज है।
विज्ञापन


घटना यह सनसनीखेज वारदात गुरुवार रात करीब दस बजे के बाद की बताई जा रही है। कृष्णा नगर चौकी के अंतर्गत राधिका विहार कालोनी में रहने वाले झामनदास कृष्णा नगर में अपनी कन्फेक्शनरी की दुकान करते हैं। घटना के वक्त वह अपनी दुकान बंद कर बेटे हरीश के साथ स्कूटी से अपने घर राधिका विहार जा रहे थे। हरीश स्कूटीचला रहा था, झामनदास कुछ नकदी और कागजात से भरा थैला पकड़े पीछे बैठे थे।

ये राधिका विहार में पहुंचे तो अचानक पीछे से आए अपाचे बाइक सवार युवकों ने झामनदास से थैला छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर झामनदास के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया। इसी बीच शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर यहीं रहने वाला सिपाही वीरेंद्र भी सादे कपड़ों में पहुंच गया। बीट के दूसरे सिपाही भी आ गए थे। खुद को घिरता देख  थैला छीनकर बाइक पर बैठा युवक नीचे उतर आया और पुलिस पर फायरिंग कर दी, अन्य दो बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही ने भी गोली चलाई थी। युवक को गोली सिपाही की लगी है या फिर आसपास के लोगों ने मारी है, यह पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा। घायल को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई। शाम को उसकी पहचान रामू (23) पुत्र प्रेम सिंह निवासी फतेहपुर सीकरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामू आठ-दस दिन पहले अपने घर पर यह कहकर आया था कि वह मथुरा में होर्डिंग लगाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें