फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से चलीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। झांसी में यार्ड में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इसका असर मथुरा में भी पड़ा। मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली कई रेलगाड़ियां २ से आठ घंटे तक देरी से चलीं।
विज्ञापन

डाउन रूट की अहमदाबाद अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, मंगला एक्सप्रेस चार घंटा, केरला एक्सप्रेस ढाई घंटा, नांदेड़ गंगानगर एक्सप्रेस साढ़े छह घंटा, कांगो एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा, सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, उत्कल एक्सप्रेस करीब आठ घंटा की देरी से चलीं। डाउन रूट की कुछ ट्रेनें बीना से ग्वालियर होते हुए मथुरा जंक्शन पहुंची। पीआरओ प्रशस्तिश्रीवास्तव ने बताया कि झांसी में मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण डाउन रूट की ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। मंगलवार को करीब दर्जन भर ट्रेन 2 से 8 घंटे की देरी से चलीं।
आग लगने की उड़ती रही अफवाह
मथुरा। मंगलवार शाम को अचानक छाता और पलवल के बीच रेल में आग लगने की घटना की सूचना तेजी से फैलने लगी। जानकारी के रेलवे के अधिकारियों के पास फोन घनघनाने लगे। रेलवे अधिकारी मौके की ओर दौड़े। रेलवे डीआरएम पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने इस प्रकार की सूचना को अफवाह पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें