फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भक्तों ने भाव की डोर से खींचा ठाकुर राधामाधव का दिव्य रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्री राधामाधव दिव्यदेश के 20वें छह दिवसीय ब्रह्मोत्सव के पांचवे दिन शुक्रवार को ठाकुर राधामाधव ने दिव्य रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण किया। भक्तों ने उनके रथ को भाव एवं श्रद्धा की डोर से खींचकर अपना जीवन धन्य किया। मंत्रोच्चार के मध्य निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम ठाकुर राधामाधव दिव्य रथ पर पक्षीराज गरुड़ के कंधों पर आरुढ़ होकर चैतन्य विहार स्थित राधामाधव दिव्य देश से नगर भ्रमण को निकले। रथयात्रा चैतन्य विहार से इस्कॉन मंदिर, रमणरेती होते हुए मंदिर परिसर पर संपन्न हुई। रथ के पीछे वेदपाठी ब्राह्मण वैदिक पाठ करते चल रहे थे। रथ के आगे दक्षिण भारतीय परिधानों से सुसज्जित महिलाएं नृत्य करती चल रहीं थीं। दक्षिण भारतीय शैली के वाद्य यंत्रों से वातावरण मनभावन हो रहा था। शोभायात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने रंगोलियां बनाईं। मंदिर में ठाकुर राधामाधव की दिव्य आरती श्रीमहंत स्वामी अनंताचार्य महाराज ने उतारी। इससे पूर्व सुबह मंदिर परिसर में विश्व कल्याणार्थ श्रीमहालक्ष्मी हवन किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, रामप्रकाश शुक्ला, केपी शर्मा, अंगद मिश्रा, संदीप सिंह, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें